Prarathna song Aye Malik tere bande hum lyrics

Prarathna song Aye Malik tere bande hum lyrics

प्रार्थना ऐ मालिक तेरे बंदे हम लिरिक्स 1957 की फिल्म दो आंखें बारह हाथ का गीत जिसे लता मंगेशकर और मन्ना डे की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। प्रस्तुत हैं prayer aye malik tere bande hum lyrics in hindi।

Aye malik tere bande hum prayer song lyrics hindi – ऐ मालिक तेरे बंदे हम प्रार्थना गीत लिरिक्स हिंदी में 

Aye malik tere bande hum prayer दो आंखे बारह हाथ का गीत है, परंतु इसे एक फिल्मी गीत कहे तो शायद गलत होगा। यह प्रभु प्रार्थना है। हम तो बचपन में इसे स्कूल समय जब प्रार्थना करवाते थे तो गाया करते थे।

ऐ मालिक तेरे बंदे हम प्रार्थना गीत के लिरिक्स लिखे हैं भरत व्यास ने, संगीतकार हैं वसंत देसाई। इस प्रार्थना गीत को मन्ना डे और लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था 1957 में आई फिल्म दो आंखे बारह हाथ के लिए प्रस्तुत हैं, इस प्रार्थना गीत के लिरिक्स ऐ मालिक तेरे बंदे हम। 

गीत प्रार्थना:- ऐ मालिक तेरे बंदे हम
फिल्म:- दो आंखें बारह हाथ
गायक:- लता मंगेशकर, मन्ना डे
गीतकार:- भरत व्यास
संगीतकार:- वसंत देसाई

प्रार्थना गीत ऐ मालिक तेरे बंदे हम लता मंगेशकर सोंग लिरिक्स हिंदी।

ऐ मालिक तेरे बंदे हम

ऐसे हो हमारे करम

नेकी पर चलें

और बदी से टलें

ताकि हंसते हुये निकले दम

जब ज़ुल्मों का हो सामना

तब तू ही हमें थामना

वो बुराई करें

हम भलाई भरें

नहीं बदले की हो कामना

बढ़ उठे प्यार का हर कदम

और मिटे बैर का ये भरम

नेकी पर चलें …

ये अंधेरा घना छा रहा

तेरा इनसान घबरा रहा

हो रहा बेखबर

कुछ न आता नज़र

सुख का सूरज छिपा जा रहा

है तेरी रोशनी में वो दम

जो अमावस को कर दे पूनम

नेकी पर चलें …

बड़ा कमज़ोर है आदमी

अभी लाखों हैं इसमें कमीं

पर तू जो खड़ा

है दयालू बड़ा

तेरी कृपा से धरती थमी

दिया तूने जो हमको जनम

तू ही झेलेगा हम सबके ग़म

नेकी पर चलें … 


Leave a Comment